सहायक सेनानायक के इस कुत्ते की सूचना देने वाले को मिलेगा 25 हजार का इनाम
नैनीताल में एक पोस्टर लोगों को अपनी ओर खींचने को मजबूर कर रहा है। पोस्टर में एक कुत्ते के गुम होने की सूचना है। कुत्ते की सूचना देने वाले व्यक्ति को 25000 पुरस्कार देने की बात कही है। दरअसल नैनीताल के सहायक सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव महेश चंद जोशी का रॉटविलर प्रजाति का कुत्ता 17 अगस्त को आईआरबी बैलपड़ाव के सामने से गायब हो गया था। जिसकी काफी ढूंढ खोज करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं लग पाया। जिसके बाद सहायक सेनानायक ने कुत्ते की सूचना देने वाले के लिए पोस्टर छापवाकर दीवारों में चस्पा कर दिए। पोस्टर में सेनानायक महेश चंद जोशी ने कुत्ते की जानकारी देने वाले को ₹25000 की नगद धनराशि देने की बात कही है।
