August 14, 2026

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड के पूर्वघोषित आंदोलन कार्यक्रम में क्रमिक अनशन के तीसरे दिन में नेलसन अरोड़ा, सियाराम निषाद, अनिल कुमार, गुरुप्रसाद गोदियाल, दीपक धवन, शिवनारायण सिंह बैठे।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष नेलसन अरोड़ा,दीपक धवन संरक्षक मनवर सिंह नेगी ने कहा कि महानिदेशक महोदय ने अभी तक वार्ता के लिए नही बुलाया गया और 29 जुलाई का कार्यवर्त एक माह दिया गया और अब एक माह का समय और मांगा जा रहा है जो कि अन्याय पूर्ण है प्रदेश के कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है महानिदेशक महोदया को 7 सितम्बर  तक क्रमिक अनशन जारी रहने अगर प्रस्ताव शासन को नहीं जाता तो 8 सितम्बर से प्रदेश के कर्मचारी आमरण अनशन पर महानिदेशालय में बैठेंगे।  अगर इस दौरान किसी भी कर्मचारी को हानि होती है तो इसका पूर्ण उत्तरदायित्व महानिदेशालय का होगा।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!