November 1, 2026

रामभरोसे प्राथमिक विद्यालय विरसण, शिक्षक की गैर हाजिर को लेकर अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0
vlcsnap-error232 copy

 

चमोली/पोखरीःप्राथमिक विद्यालय विरसण में शिक्षक की गैर हाजिर को लेकर अभिभावकों ने  विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी पोखरी को ज्ञापन सौंपा गया


इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय विरसण में शिक्षक साप्ताह में केवल एक दिन विद्यालय आ रहा है और विद्यालय को आंगनबाड़ी कार्यकत्री चला रही है । जिसके कारण बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। शिक्षक के विरोध जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
इस खबर पर हिमवंत प्रदेश न्यूज से बातचीत के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैराला ने कहा कि ज्ञापन का संज्ञान लेकर जांच के बाद दोषी शिक्षक पर कार्यवाही होगी।
ज्ञापन सौपने के दौरान सुमन देवी,रंजना, विक्रम सिंह नेगी, सूरज सिंह सहित तमाम अभिभावक मौजूद थे।

https://youtu.be/9GRifaqjg2A

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल