July 20, 2025

क्लेमेन्ट टाउन में 3 से 5 नवम्बर को आयोजित होगा प्रसिद्व गढ़ कौथिक मेला

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्लेमेनटाउन छेत्र में प्रसिद्ध गढ़ कौथिग 3,4 और 5 नवम्बर 2023 को होगा साथ ही संस्था की बैठक में सदस्यों ने राजपुर रोड से और क्लेमेनटाउन छावनी छेत्र तक सिटी बस बन्द किए जाने पर भारी आक्रोश जताया।

गढ़ भवन, वैल रोड़, क्लेमेनटाउन देहरादून में गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था (पंजीकृत) क्लेमेनटाउन देहरादून की विशेषतौर पर हर वर्ष उत्तराखण्ड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय गढ़ कौथिग जो 3,4और 5 नवम्बर को सुनिश्चित किया गया की बैठक संस्था के अध्यक्ष सुन्दर लाल सेमवाल जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक प्रारम्भ होने से पूर्व संस्था के महासचिव जयपाल सिंह रावत ने अध्यक्ष की अनुमति से बैठक प्रारम्भ किया। सर्व प्रथम भारत के चन्द्र यान 3 के चन्द्रमा पर सफलता पूर्ण उतरने पर भारत के सभी नागरिकों को बधाई दी साथ ही सभी उपस्थित सदस्यों ने खुशी जताई। इसके बाद में महासचिव ने खुशी जताई कि संस्था ने अपने कर्मठ सदस्यों के सहयोग से संस्था को कर मुक्त करा दिया तथा संस्था ने अब इसके साथ ही एक दूसरे हाल को निर्माण करने की भी अनुमति ले ली है।और अभी तक का आय ब्योरा भी संस्था के पटल पर रखा।
उपस्थित सभी सदस्यों ने सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत को उनके सुपुत्र मेजर आर एस रावत को उनके अद्वतीय बहादुरी पर भारत सरकार द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित करने पर सभी ने बधाईयां दी। तत् पश्चात बैठक में सभी वक्ताओं ने 3,4 और 5 नवम्बर 2023 गढ़ कौथिग के सफल आयोजन बाबत अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर पुनः मेलाधिकारी सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत और उप मेलाधिकारी लांस नायक अशोक सुन्दरियाल जी नियुक्त किए गए। सांस्कृतिक सचिव श्रीमती यश्वनती थपलियाल को पिछले वर्षों के कार्यों के आधार पर किया गया। जिसमें उन्होंने स्कूली बच्चों का और संस्था के महिला मण्डली के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी व रुपरेखा के बारे में जानकारी दी।इसी अवसर सभी वक्ताओं के क्रम में संस्था के संरक्षक रघुनंदन सिंह रावत ने सुझाव दिया कि हमें आपदा ग्रस्त लोगों के मदद के लिए भी तैयार रहना चाहिए।इसी प्रकार का सुझाव पूर्व महासचिव आर सी एस रावत जी ने भी रखा। मुख्य संरक्षक कर्नल हीरामणी बर्थवाल (विशिष्ट सेवा मेडल) ने संस्था के कामों की सराहना की और कहा कि इसीलिए हमारी संस्था की पहचान देश की अग्रणीय संस्थाओं में सुमार है।
इसी बैठक में सदस्यों ने आक्रोश जताया कि पहले राजपुर रोड़ से क्लेमेनटाउन छावनी छेत्र और सैनिक एरिया तक एक सिटी बस चलती थी जो कि अब नहीं चलती है जबकि उसमें अभी भी राजपुर और क्लेमेनटाउन लिखा होता है।इस बस के न चलने से आमतौर पर वृद्ध जनों , महिलाओं और स्कूलों के बच्चों को परेशानी हो रही है कारण कि आम विक्रम आदि आइ यस वी टी के पास यात्री उतार देते हैं जिससे आगे परेशानियां हो जाती हैं। इस पर तुरन्त कार्यवाही हो बाद में छेत्रीय जनता को धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वैसे संस्था के महासचिव और अध्यक्ष जी ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। वैसे इसी संस्था के भवन में पहले भी स्थानीय जनता माननीय विधायक चमोली भी शिकायत लगा चुके हैं जो अभी तक सुव्यवस्थित नहीं हुआ जो चिन्ता का विषय अवश्य है। अन्त में अध्यक्ष ने सबका धन्यवाद करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की।सांस्कृतिक सचिव यश्वनती थपलियाल को उनके पिछले साल के अनुभव के आधार पर नियुक्ति किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक कर्नल हीरामणी बर्थवाल (विशिष्ट सेवा मेडल),रघुनंदन सिंह रावत ,अध्यक्ष सुन्दर लाल सेमवाल , महासचिव जयपाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत , पूर्व महासचिव आर सी एस रावत , पार्षद राजेश परमार,ओ पी बहुगुणा, सुबेदार मेजर उमराव सिंह गुसाईं , कैप्टन महेंद्र सिंह बिष्ट, कैप्टन आलम सिंह भण्डारी, दर्शन सिंह भण्डारी, सतीश चन्द्र डबराल , अशोक सुन्दरियाल,राजुल नौटियाल, दीपक नेगी , विश्व भास्कर मेंदोला ,मनोज भट्ट, बालकृष्ण धस्मना , नायाब सुबेदार लक्ष्मण सिंह रावत , अभिषेक परमार, रमेश चमोली, सुषमा चौधरी/सजवाण, यश्वनती थपलियाल , मनमोहन सिंह रावत , दलीपसिंह रमोला सभी उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!