November 29, 2026

रायफल मैन शहीद योगम्बर सिंह भण्डारी की अन्तिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिलें में आंतकियों के साथ मुठभेंड में शहीद हुऐ रायफलमैन योगम्बर सिंह भण्डारी का अन्तिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनके पैंत्रिक निवास सांकरी स्थित नदी के किनारे किया गया। इससे पहले आज सुबह सेना द्वारा उनका पार्थिव शव उनके निवास पर लाया गया। तिरंगे में लिपटे शहीद योगम्बर सिंह का शव जैसे ही उनके पैत्रिक निवास सांकरी में पंहुचा कोहराम मच गया। उनकी पत्नी,भाई व माता पिता का रो रोकर बुरा हॉल हो रहा था। पैत्रिक निवास पर शहीद के अन्तिम दर्शन के बाद उन्हें नम आंखों से विदाई दी गई। सांकरी गांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में शहीद योगम्बर सिंह को बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र भट्ट,उपजिलाधिकारी पोखरी,पूर्व कैविनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी,कर्नल डी.एस बर्त्वाल,थानाध्यक्ष पोखरी,व सेना के अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर अंन्तिम विदाई दी।

]

शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनके पैत्रिक घाट पर पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार किया गया। आपकों बता दे कि, बीते कई दिनों से जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सेना का आतंकियों के साथ मुठभेड जारी है जिसमें अभी तक उत्तराखंड के 4 सैनिक शहीद हो चुके है। 27 वर्षीय रायफल मैन शहीद योगम्बर सिंह भण्डारी तीन भाईयों में सबसे बडे भाई थें ।वह अपने पीछे मां बाप के अलावा पत्नी व एक 6 माह का लड़का छोड़ गये है। पोखरी ब्लाक में योगम्बर सिंह पहला शहीद है जिसको पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंन्तिम विदाई दी गई। शहीद का शव जिस जिस गॉव से गुजरा वहां के सभी ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ शहीद को अन्तिम विदाई दी। शहीद योगम्बर की अन्तिम यात्रा में पूर्व सैनिक के साथ साथ पूरे जनपद से कई गणमान्य लोग सामिल हुऐ।

 

-व्यूरो रिपोर्ट हिमवंत प्रदेश न्यूज पोखरी चमोली

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल