July 2, 2025

मॉ चण्डिका के महायज्ञ बन्याथ में सांस्कृतिक संध्या की रंगारंग शुरवात, सौरभ मैठाणी,अंजू बिष्ट व कंचन भण्डारी ने बंधा शमा

रूद्रप्रयाग महड़ गांवःमॉ चण्डिका देवी की बन्याथ महायज्ञ में सांस्कृतिक भजन संध्या भी शुरू हो गई है। सांस्कृतिक संध्या की शुरवात लोकगायक सौरभ मैठाणी,लोकगायिका अंजू बिष्ट व नवोदित कलाकार कंचन भण्डारी के भजनों से हुई। कार्यक्रम को सौरभ मैठाणी ने गणेश बंदना से शुरू किया।
सौरभ मैठाणी के गीत तू रेन्दी मॉ उॅचा पहाडों मां, व जयमाता चण्डिका भवानी पर दर्शक जमकर थिरके वही लोकगायिका अंजू बिष्ट ने अपने गीत की शुरवात मॉ ज्वाल्पा देवी मेरा सौज्डया ते मिलाई,जय मया दुर्गा भवानी पर खूब डांस किया। वही नवोदित कलाकार कंचन भण्डारी ने अपनी मधुर आवाज में गौरा गौरंगन मया शिव की आर्द्धागिनी मया गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंन्त में कंचन भण्डारी व अंजू बिष्ट ने युगल स्वर में जय अम्बा जगदम्बा जय माता राणी गाकर सभी दर्शकों को खुश कर दिया।

इससे पहले मॉ चण्डिका की दिवरा यात्रा के समापन्न पर आयोजित बन्याथ महायज्ञ कार्यक्रम में तीसरे दिन की पंचाग पूजन व हवन किया गया। इस दौरान यज्ञपुरूष भगवान की शादी की भव्य झांकी निकाली गई जिसमें माता के भक्तों ने जमकर नृत्य किया। लोक उत्सव का जमकर मजा लिया। माता के भक्तों द्वारा भण्डारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।


कार्यक्रम के अंन्त में लोकगायक सौरभ मैठाणी व लोकगायिका अंजू बिष्ट को शिव शक्ति मंदिर महड गांव का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्रहमगुरू हरिबल्लभ सती दिवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट,महामंत्री देवेन्द्र सिंह जग्गी, प्रबंधक हीरा सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह भण्डारी, एडवोकेट जयवर्धन काण्डपाल,समाज सेवी प्रेम सिंह बिष्ट, राजदर्शन ंिसंह नेगी,चन्द्र प्रकाश सिंह नेगी,मकर सिंह बिष्ट,पत्रकार कालिका प्रसाद काण्डपाल,हिमवंत प्रदेश न्यूज के संपादक भानु प्रकाश नेगी समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन संजय नेगी ने किया।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!