September 18, 2026

ऋषिकेश में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ, मैदान की सुविधाओं को लेकर उठी मांग

उत्तराखंड तीरंदाजी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ऋषिकेश में शुरू आज उत्तराखंड राज्य परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला ने विधिवत शुभारंभ किया इस मौक़े पर महासचिव राजेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि बड़े दुख का विषय है कि पूरे प्रदेश में तीरंदाज़ी का एक भी मैदान नहीं है हमने विगत 20 वर्षों से प्रयास किया परंतु आज तक किसी ने कोई सरकार ने कार्रवाई नहीं की नेशनल गेम्स के समय एक प्रैक्टिस मैदान तैयार भी किया परन्तु वहाँ पर न ही बालक /बालिकाओं के लिए बाथरूम और कमरे हैं खुले मैदान में कोई सुविधा नहीं है राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भेजने से पहले हम अपने ख़र्चे पर कैग भी लगाना चाहते हैं परंतु हमारे पास कोई उचित व्यवस्था नहीं है
इस मौक़े पर अध्यक्ष  बुटोला ने कहा कि मैं अपने कार्यकाल में आवश्यक कमरों का निर्माण करा दूँगा और मैदान से ही उन्होंने डिप्टी डायरेक्टर को दूरभाष पर बात भी किया । इस बाबत सभी खिलाड़ियों ने  बुटोला ज़ीका ताली बजाकर हार्दिक अभिनंदन किया इस मौक़े पर स्कूल के प्रधानाचार्य शीषर्क्रम थी प्रदेश उपाध्यक्ष  रमेश सेमवाल आशीष तोमर कुलदीप चौहान आदि मौजूद थे ।

Spread the love
error: Content is protected !!