प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान






काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर काशीपुर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान आज से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

इसी क्रम में काशीपुर के प्राचीन द्रोणासागर मंदिर में महापौर श्री दीपक बाली जी ने दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में दीप जलाए गए, जिससे पूरा मंदिर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
इस अवसर पर लोगों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
