November 2, 2026

उत्तराखंड पंहुची तमिलनाडू कार्तिक स्वामी एक्सप्रेस,मंदिर समिति करेगी सभी यात्रियों का भव्य स्वागत

0
IMG-20240623-WA0019

-तमिलनाडू से उत्तराखंड पंहुचे सभी श्रद्धालुओं का मंदिर समिति करेगी स्वागत
-165 यात्रियों का दल करेगा,भगवान कार्तिकेय का स्वागत
-स्पेसल ट्रेन चलने से क्षेत्र के कारोबारियों में उत्साह व खुशी का माहौल

रूद्रप्रयागःउत्तराखंड के सबसे खूबसूरत पर्यटन व तीर्थटन स्थल कार्तिक स्वामी मंदिर विश्व मानचित्र पर सबसे तेजी से उभरने लगा है। यहां अब उत्तर व दक्षिण का मिलन देखने को मिल रहा है। तीर्थटन के साथ साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बीते दिनों केन्द्र सरकार द्वारा तमिलनाडू से सीधे उत्तराखंड के लिए तमिलनाडू कार्तिक स्वामी एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया था। जो अब धरातल पर उतर गया है।
कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुधन सिंह नेगी ने बताया कि पहली बार तमिलनाडू से सीधे कार्तिक स्वामी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। जिसमें 165 यात्रियों को जत्था ऋषिकेश पहुच चुका है। इन यात्रियों का आगमन 25 और 26 जून को भगवान कार्तिक मंदिर में होगा। इन सभी यात्रियों का कार्तिक स्वामी मंदिर समिति भव्य स्वागत व सत्कार करेगी। उन्होंने कार्तिक स्वामी मंदिर के विकास के लिए की जारी रही सराहनीय पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,रेल मंत्री व उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल