November 8, 2026

पोखरी पुलिस ने 5 पेटी अबैध शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0
IMG-20220821-WA0010

 चमोली:पोखरी पुलिस का अबैध शराब के खिलाफ अभियान जारी है। अभियान के दौरान पोखरी पुलिस की टीम द्वारा 19 अगस्त की सांय 7ः30 पर पोखरी त्रिशूला गोपेश्वर रोड से चकिंग के दौरान अभियुक्त दिगम्बर लाल पुत्र जमन लाल ग्राम धरगांव उस्तोली से 5 पेटी अंग्रेजी शराब चण्डीगढ़ ब्रांड रॉयल जनरल विस्की आल्टोकार से तस्करी करते हुऐ गिरफतार किया गया।
थानाध्यक्ष पोखरी ध्वजवीर सिंह पंवार ने बताया कि अबैध शराब की तस्करी की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सधन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शराब के अबैध तस्करों पर शिकंजा कसने का अभियान जारी है। और इस अभियान में पोखरी पुलिस को काफी हद तक सफलता मिल रही है। उन्होनें अपनी टीम के सहयोगी एसआई शिवदत्त जमलोकी व आरक्षी नीतिश कुमार की भी सराहना की है।
आपको बता दंे कि, पोखरी पुलिस के द्वारा क्षेत्र में अबैध तरीके से चल रहे वाहनों व यातायात के नियमों का उलंधन करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्यवाही का अभियान भी किया जा रहा है।जिससे यातायात व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिल रहा है।

भानु प्रकाश नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल