October 21, 2026

25-26 नवम्बर को होगा सेमनागराज मेले का आयोजन

टिहरी-प्रसिद्व सिद्वपीठ उत्तरद्वारिका के नाम से प्रख्यात सेम नागराजा मुखेम प्रतापनगर में प्रत्येक तीन वर्षो में आयोजित होने वाला भगवान श्रीकृष्ण की जातरा मेला 25 व 26 नवंम्बर को होगा। जातरा मेला समिति के अध्यक्ष प्रदीप मटियाल ने बताया इस त्रिवषीय सेम नागराजा मुखेम मेले का इस वर्ष भव्य आयोजन किया जायेगा,जिसके लिए हर प्रकार की तैयारियां जोरो पर है। उन्होंने कहा कि भगवान सेमनागराज मुखेम मंे आस्था रखने वाले सभी भक्तों का मेला समिति स्वागत करती है।इस मेले को ऐतिहासिक बनाने के लिए मेले में अधिक से अधिक संख्या में पंहुचे और सेमनागराज की दिव्य रथडोली का दर्शन कर पुण्य के भागीदार बनें। वही सामाजिक कार्यकर्ता अनिल मटियाल ने कहा कि कोरोना काल के बाद आयोजित होने वाले भगवान सेम नागराजा मुखेम मेले का आयोजन पर क्षेत्र के सभी भक्तजन काफी उत्साहित व खुश है।सभी लोगों का मेले के आयोजन में काफी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने उत्तराखंड समेत देश व विदेश के सभी भक्तों को इस मेले में आने की अपील की है।

आपको बता दे कि, सेममुखम नागराज का मंदिर उत्तराखंड के पांचवें धाम के रूप में विश्व विख्यात है।जहां हर साल लाखों श्रद्धालू अपनी मनोकामनायें पूर्ण करने जाते है। टिहरी जनपद के प्रतापनगर विधानसभा में स्थित सेम मुखेम नागराजा मंदिर (भगवान कृष्ण) उत्तराखंड समेत विश्व के हिन्दू धर्मावल्मवियों की आस्था व विश्वास का केन्द्र बिन्दु बना हुआ है।जहां सालभर भक्तों का तांता लगा रहता है। यह स्थान विख्यात तीर्थ स्थल के साथ-साथ पर्यटकों के आर्कषण का बड़ा हब बनता जा रहा है।

-भानु प्रकाश नेगी,हिमवंत प्रदेश न्यूज।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!