August 10, 2026

निर्माणाधीन कार्य में क्षतिग्रस्त हुए पुस्ते पर गंभीर हुए महाराज, अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार

उत्तराखंड में जब से मुख्यमंत्री का नया चेहरा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली चुका है तो वहीं से कैबिनेट मंत्रियों के चेहरे पर विकास कार्य योजनाओं को लेकर गंभीरता लगातार बनी हुई है। ऐसे में कैबिनेट मंत्री हो या बिना कैबिनेट प्रभार के विधायक सत्ताधारी संगठन के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व द्वारा लोगों के बीच जाकर मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण पर लगातार जोर दिया जा रहा है। हालांकि इस प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों से आगामी विधानसभा चुनाव को फतह करने की कोशिशों वाली सुगबुगाहट भी देखी जा रही है।

बता दें कि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेमनगर पांवटा हाईवे को चौड़ा करने के दौरान लगभग 6 माह पूर्व सड़क के किनारे बने पुस्ते के ढह जाने को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जाकर निरीक्षण करने के साथ-साथ लापरवाही बरतने पर नेशनल हाईवे के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश सहित वहां उपस्थित एन.एच. के अन्य को भी जमकर फटकार लगाई।

 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हादसों को न्यौता देने वाली इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोक निर्माण मंत्री ने क्षतिग्रस्त पुस्ते के आसपास मार्किंग और वैरीकेटिंग ना लगाए जाने पर हादसे की आशंका को देखते हुए उपस्थित नेशनल हाईवे के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई.

लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज का कहना है की निर्माण कर रहे ठेकेदार ने अपनी गलती मान ली है लेकिन आगे भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न हो उसके लिए जांच के निर्देश कर दिए है जिसमें निर्माण में लगने वाले समान की भी बारीकी से जांच करने को निर्देशित किया है !

Spread the love
error: Content is protected !!