November 27, 2026

दुख:द: त्यूनी के बानपुर मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में 5 की मौत, एक घायल

0

देहरादून।  थाना त्यूनी क्षेत्र अंतर्गत बानपुर मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक 18 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको हिमाचल प्रदेश के रोहडू अस्पताल में इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

]

जानकारी के अनुसार आज सुबह अल्टो कार पन्द्रणु से बानपुर के लिए 18 वर्षीय युवती सहित 6 लोग कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बानपुर मोटर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और एक युवती गंभीर घायल हो गई। मृतकों में चार बानपूर के और एक हिमाचल प्रदेश रोहडू निवासी बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *