July 29, 2026

रूद्रप्रयागः ग्राम पंचायत ईसाला व राजस्व ग्राम द्युका में भू-स्खलन से दहशत में ग्रामीण

बीते दिनों रूद्रप्रयाग व चमोली जनपद में हुई भारी बारिस से कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनायें सामने आयी है। रूद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनी व्लाक ग्राम पंचायत ईसाला में त्रिभुवन सिंह नेगी,बसुदेव नेगी,व योगेन्द्र नेगी के मकान व खेतों को भारी नुकसान पंहुचा है।वही ग्राम पंचायत थपलगांव के राजस्व गांव द्युका में भारी बारिस के कारण उमेद सिंह बिष्ट,प्रकाश सिंह बिष्ट का मकान खतरे की जद में आ गया है। भारी मलवा आने से दोनों परिवारों के मकानों को नुकसान पंहुचा है। जिससे दोनों गांवो के ग्रामीण दहसत में मकान छोड़कर अन्य लोगांे के घरों में रह है।
वही सड़क मार्ग अवरूध होने से राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पंहुच पा रहे है। ग्रामीणों ने शासन व प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि,लगातार हो रही बारिस के कारण जहां गढ़वाल व कुमांउ क्षेत्र की सैकडों सड़के बंद है वही भूस्खलन से कई ग्रामीण परिवार दहसत के माहौल में जीने को मजबूर है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!