November 16, 2026

थ्रीके आउटलेट से चमोली के काश्तकारों के उत्पादों को मिल रहा बाजार

0
IMG-20250618-WA0013

 

40 थ्रीके आउटलेट के माध्यम से स्थानीय उत्पादों का हो रहा विपणन

कृषि एवं कृषक कल्याण योजना के तहत उद्यान और कृषि विभाग की ओर से स्थापित किए गए आउटलेट

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और काश्तकारों की आय में वृद्धि के निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य में कृषि और उद्यान विभाग की ओर कृषि एवं कृषक कल्याण योजना के तहत थ्रीके आउटलेट का संचालन किया जा रहा है। जिससे दुकान संचालकों की आय में वृद्धि होने के साथ ही काश्तकारों को उत्पादों के विपणन के लिए बाजार उपलब्ध हो रहा है।

चमोली जिले में उद्यान विभाग की ओर से जहां 6 थ्रीके आउटलेट का संचालन किया जा रहा है। वहीं कृषि विभाग की ओर से 34 आउटलेट तैयार किए गए हैं। मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि जनपद के लंगसी, छिनका, सगर, लोहजंग, बिरही, नंदप्रयाग, सोनला, कर्णप्रयाग, गौचर, मायापुर, मंडल, ग्वालदम, देवाल, थिरपाक, रानौ सहित विभिन्न स्थानों पर थ्रीके आउटलेट स्थापित किए गए हैं। जिनके माध्यम से स्थानीय उत्पादों की पैकेंजिग बाजार की मांग के अनुसार कर पहाड़ी दालों, मसालों, जूस, सब्जी व अन्य उत्पादों का विपणन किया जा रहा है। जिससे काश्तकारों को अपने उत्पाद का घर के पास से ही बेहतर मूल्य मिल रहा है। वहीं आम लोगों को भी आसानी से पहाड़ी उत्पाद मिल पा रहे हैं। जिससे काश्तकारों को आर्थिक लाभ हो रहा है।

ग्वाड़ गांव में थ्रीके आउटलेट का संचालन कर रहे तेजेंद्र सिंह और गोपेश्वर के पठियालधार में आउटलेट का संचालन करने वाले दीपक कुमार का कहना है कि सरकार की ओर से संचालित योजना से जहां व्यवसायियों और आम लोगों को सुगमता से स्थानीय उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं। वहीं काश्तकारों को अपने उत्पादों के विपणन के लिए भी उचित माध्यम मिल रहा है। जिससे काश्तकारों की आय में वृद्धि हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *