November 17, 2026

नगर पंचायत पोखरी में अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने की हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत

0
IMG-20220810-WA0008

पोखरी /चमोली: हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकासखंड पोखरी के नगर पंचायत द्वारा पोखरी बाजार समेत आस पास के अनेक क्षेत्रों में तिरंगा बांटा गया। कार्यक्रम की शुरवात नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत के सानिध्य में नगर पंचायत पोखरी के कार्यालय से की गई जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारीगण,नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी गण व आम आदमी सामिल हुये ।

 

इस अवसर पर नगर  पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर देशभर में मनाया जा रहा तिरंगा सम्मान अभियान हमारे लिए सान की बात है। नगर क्षेत्र पोखरी में भी इसे हर्षोउल्ल्स के साथ मनाया जायेगा।
कार्यक्रम में पंहुचे समाज सेवी व भाजपा के युवा नेता मातवर सिंह रावत ने कहा कि तिरंगा हमारी आनबान और सान है। अब हम अपने अपने अपने घरों पर तिरंगा लगा कर गर्व महसूस कर सकते है।


वही नगर अधिकारी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा लगाया जा रहा है इसी क्रम में आज नगर क्षेत्र पोखरी में इस कार्यक्रम की शुरवात हुई है।
कार्यक्रम के दौरान भुजयामो कार्यकारणी के नव निर्वाचित सदस्य मयंक पंत,भाजपा नेता मातवर रावत व पोखरी नगर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *