April 22, 2026

चैत्र नवरात्रि में राजराजेश्वरी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, भक्तों से गूंजा नागपुर गढ़ी

पोखरी: देश व प्रदेश में चैत्र नवरात्रि की धूम मची है। वहीं चमोली जनपद स्थित गढ़वाल के प्रसिद्ध 52 गढ़ों में शुमार नागपुर गढ़ी राजराजेश्वरी मंदिर में नागनाथ गढ़ी मंदिर समिति द्वारा एक भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना की गई, जिसमें देवर, देवस्थान, नौठा, कोटमा के ग्रामीणों के द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। नवरात्रि पर दूर-दूर से नागपुर गढ़ी पहुंचे भक्तों ने माता के कीर्तन-भजन से माहौल भक्तिमय कर दिया। इस दौरान मंदिर समिति के द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया।

वहीं नागनाथ गढ़ी मंदिर समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र रावत का कहना है कि इस स्थान के धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए ग्रामीणों ने नवरात्रि व मूर्ति स्थापना का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य इस स्थान को पर्यटन व तीर्थाटन के मानचित्र पर उभारना है।
धीरेन्द्र सिंह रावत, अध्यक्ष मंदिर समिति।
माता राजराजेश्वरी मंदिर की पूजा बीते 600 साल से नौठा गांव के सती ब्राह्मण करते आ रहे हैं। पुजारी खिलेश सती का कहना है कि चैत्र नवरात्रि के अवसर पर नागपुर गढ़ी में भव्य मूर्ति की स्थापना की जा रही है, जिसमें क्षेत्रवासियों का संपूर्ण सहयोग मिल रहा है।
खिलेश सती, पुजारी गढ़ी माता मंदिर।
इस खास कार्यक्रम में दूर-दूर से भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्त तेजपाल बुटोला का कहना है कि यह कार्य विश्व कल्याण हेतु आयोजित हो रहा है। वहीं भक्त माहेश्वरी देवी को देवी राजराजेश्वरी सपने में दिखाई दीं, जिनके दर्शन के लिए वे पैदल अपने घर से आई हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!