माता चण्डिका दिवारा यात्रा के बाद समुद्र मंथन, बारिश में भी जुटे हजारों श्रद्धालु
जनपद चमोली के पोखरी विकासखंड जिलासू के 27 बानी गांव की आराध्य देवी माता चण्डिका के लगभग 7 माह दिवारा यात्रा के उपरान्त समुद्र मंथन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम सिवाई अलकनंदा के तट पर आयोजित किया गया। भारी बारिश के बावजूद माता चण्डिका के समुद्र मंथन कार्यक्रम में दूर दूर के हजारो भक्तो का सैलाब उमड़ पडा।
देवासुर संग्राम के बाद देव व असुरो के द्वारा समुद्र मंथन में निकले 14 रत्नो के वितरण का नाटक शानदार तरीके से मंचन किया गया।
इस दौरान माता चण्डिका के जयकारो से अलकनंदा नदी का तट गूंज उठा।
वही चण्डिका माता दिवारा समिति के सचिव ईश्वर राणा का कहना है कि 2 अक्टूबर 2025 को माता चण्डिका अपने भक्तो को आशीर्वाद देने पंहुची है लगभग 7 माह के बाद सिवाई अलकनंदा तट पर समुद्र मंथन का कार्य क्रम आयोजित हुआ है ।जिसमे हजारो भक्त पधारे है।
वही समुद्र मंथन के दौरान चण्डिका माता के ब्रह्मगुरू हरिबल्लभ सती भी मौजूद रहे ,उनका कहना है कि 7 माह भ्रमण का बाद माता चण्डिका का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।अब एक माह भ्रमण के बाद बन्याथ कार्यक्रम आयोजित होगा।
हरिबल्लभ सती,ब्रह्मगुरू माता चण्डिका।
