August 14, 2026

डॉ. पवन शर्मा को ‘हिमालयी स्वास्थ्य हीरो सम्मान 2026’ से नवाजा गया

समाजसेवी मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा को हिमालयी स्वास्थ्य हीरो सम्मान प्राप्त हुआ।

प्रख्यात समाजसेवी मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा (द साइकेडेलिक) को हिमालयी क्षेत्रों में निरंतर, समर्पित और अनुकरणीय मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता और बचाव के लिए सेवायें देने के लिए ‘हिमालयी स्वास्थ्य हीरो सम्मान 2026’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


डॉ. पवन शर्मा को यह पुरस्कार वेलोक्स मीडिया और उत्तराखंड सेतु आयोग द्वारा राजपुर रोड स्थित होटल हयात सेंट्रिक में आयोजित किये गये कार्यक्रम में दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कलंक और शर्मिंदगी की भावनाओं को हटा कर जागरुकता बढ़ा कर पहल करने को प्रेरित करना कभी भी आसान नहीं था, और बहुत चुनौतीपूर्ण था। इस तरह पुरस्कृत और सम्मानित होना हौसला बढ़ाने का काम करता है। डॉ. पवन शर्मा युवा पेशेवरों को भी मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में रचनात्मकता और कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहते है।

Spread the love
error: Content is protected !!