February 8, 2026

मनरेगा राज्य वित्त की परेशानियों को लेकर प्रधान संघ ने की ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी

प्रधान संघ पोखरी ने मनरेगा राज्य वित्त में हो रही परेशानियों को लेकर ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी कर जताया विरोध
जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी में प्रधान संघ पोखरी ने मनरेगा, केंद्रीय वित्त, राज्य वित्त में हो रही परेशानियों को लेकर बुधवार को प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय में एक दिवसीय तालाबंदी कर विरोध जताया।

प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा ने कहा मनरेगा केंद्रीय वित्त, राज्य वित्त में कार्य करवाने में कई महीने से परेशानी आ रही है। कहीं बाहर शासन प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। तालाबंदी कर विरोध जताया है। लेकिन जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र प्रदर्शन किया जायेगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन शासन प्रशासन की होगी।
वही खंड विकास अधिकारी राजेंद्र बिष्ट ने कहा प्रधानों को मनरेगा, राज्य वित्त संबंधी जो समस्याएं आ रही थी उस संबंध में उन्होंने ज्ञापन दिया है उससे शासन को भेज दिया गया है‌।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान, सतेंद्र सिंह, संजय रमोला, देवेन्द्र सिंह, दर्शन सिंह नेगी,शशि देवी, सतेन्द्र सिंह,अनुपसिंह नेगी, सरोजनी देवी प्रेम सिंह नेगी सहित तमाम ग्राम प्रधान मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!