सीएम धामी के आश्वासन के बाद पुलिस परिवारों ने किया अपना धरना खत्म


आचार सहिंता से पहले निकलेगा पुलिस ग्रेड पे का हल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया आश्वासन
देहरादून में 4600 ग्रेड-पे की मांग को लेकर देर रात तक धरने पर अड़े पुलिस कर्मियों के परिजनों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। दरअसल देर रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डीजीपी अशोक कुमार और कुछ पुलिस परिवारों की बात हुई जिसमें मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि आचार संहिता से पहले पुलिस जवानों के ग्रेड पे का हल निकलेगा। जिसके बाद डीजीपी अशोक कुमार और एसएसपी जन्मेजय खंडूरी पुलिस परिवारों से मिलने पहुंचे। और आश्वासन के बाद पुलिस परिवारों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।



डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कैबिनेट की उप समिति की रिपोर्ट को कैबिनेट के समक्ष रखकर जवानों की समस्या का हल निकाला जाएगा। वहीं पुलिस परिवार भी आश्वासन पाकर काफ़ी खुश नज़र आए।
