पोखरी पुलिस ने अटल उत्कृष्ट इंटरमीडिएट कॉलेज नागनाथ पोखरी में चलाया जागरुकता अभियान स्कूली बच्चों को किया जनजागरूक।


राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटरमीडिएट कॉलेज नागनाथ पोखरी में जन जागरूकता अभियान के तहत स्कूली बच्चों को यातायात नियमों /साइबर अपराधों तथा महिला अपराधों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई, जिसमें यातायात नियमों का पालन, नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन का प्रयोग न करने ट्रिपलिंग राइटिंग विदाउट हेलमेट बिना सीट बेल्ट के वाहन चालन ना करना आदि तथा किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ किसी अज्ञात नंबर से आए कॉल, संदेश या लिंक पर भरोसा न करें, किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी , पासवर्ड या बैंक खाते से संबंधित जानकारी साझा न करें।
यदि कोई साइबर अपराध होने की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइननंबर 1930 या निकटतम पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराने हेतु हिदायत दी गयी। तथा महिला अपराधों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए, महिला सुरक्षा से संबंधित महिला उत्पीड़न अपराधों जिसमें लैंगिक अपराधों के बारे कार्यस्थलों में कार्य के दौरान किस प्रकार के होने वाले अपराध के बारे जानकारी देकर जागरूक किया गया।
उक्त जन जागरूकता अभियान में निम्नलिखित अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।
1- प्रधानाचार्य – ज्ञानी लाल सैलानी।
2- प्रवक्ता – दिनेश चंद्र सती।
3- पीटीआई – अनूप रावत।
4 उपनिरीक्षक- रुकुम सिंह नेगी।
5 कांस्टेबल- भरत सिंह टोलिया
6 महिला होमगार्ड – किरन पोखरियाल आदि।
