October 5, 2026

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिले उत्तराखंड की शान पवनदीप राजन

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मंगलवार को बीजापुर अतिथि गृह में इंडियन आयडल फेम गायक  पवनदीप राजन ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने पवनदीप राजन को शुभकामनाये देते हुए उन्हें युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि पवनदीप ने अल्प समय में संगीत की दुनिया में प्रसिद्धि पाने के साथ ही प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। उनके गायन से हमारे परम्पंरागत लोक संगीत को भी पहचान मिली है। मुख्यमंत्री से सम्मानित होने पर पवनदीप ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!