July 28, 2026

17 अक्टूबर को प्रीतम भरतवाण जागर ढोल सागर इंटरनेशनल अकेडमी का सीएम करेंगे उद्घाटन

देहरादून। पद्म श्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने प्रेस क्लब में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोक संस्कृति जागर ढोल सागर को बचाने के लिए राजधानी देहरादून में प्रीतम भरतवाण जागर ढोल सागर इंटरनेशनल अकेडमी का 17 अक्टूबर को शुभारंभ होना है। जिसका उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

साथ ही प्रदेश भर के ढोल जागर के लोक कलाकरों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अकेडमी के द्वारा प्रदेश के लोक कलाकारों को निशुल्क परीक्षण दिया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में अपनी ढोल कला विरासत को संजोने वाले 107 वर्षीय कलाकार भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का मकसद विलुप्त हो रही संस्कृति को बचाना है, ताकि युवा पीढ़ी भी अपनी संस्कृति से रूबरू हो सकें।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!