November 28, 2026

उमेश सिंह ने 40 वी NTPC सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडिल जीत उत्तराखण्ड का नाम किया रोशन

0

उत्तराखंड तीरंदाजी के प्रतिभावान खिलाड़ी उमेश सिंह ने जमशेदपुर मैं आयोजित 40 वी एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में व्यक्तिगत रूप से सिल्वर मेडल प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह पदक  उत्तराखंड प्रदेश के लिए सिल्वर मेडल कंपाउंड प्रतियोगिता में प्राप्त किया है । उमेश सिंह मात्र एक नंबर से स्वर्ण पदक जीतना से बंचित रह गये। उनका राष्ट्रीय  तीरंदाजी प्रतियोगिता  मैं सिल्वर मेडल प्राप्त करना उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण है।उनकी टीम स्पर्धा का खेल कल प्रारंभ होगा।

]

वही उत्तराखंड तीरंदाजी एसोसिएशन के अध्यक्ष व भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर ने उमेश सिंह के तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर खुशी जताई है और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

आपको बता दें  कि विगत कई वर्षों से उत्तराखंड तीरंदाजी एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों के लिए मैदान की मांग राज्य सरकार से की जा रही है शासन-प्रशासन की उदासीनता के  चलते प्रतिभावान खिलाड़ियों के भविष्य पर प्रश्न चिह्न लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *