August 16, 2026

कोविड प्रोटॉकाल के तहत सकुशल संपन्न कराई जाएगी चार धाम यात्रा- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए चार धाम के लिए जारी की एसओपी का पूरा पालन करें। और यात्रा पर निकलने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज और कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को साथ अवश्य लाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय न्यायालय ने चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन निर्धारित सीमा हो हटा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि यात्रा भी चलती रहे और यात्रियों की सुरक्षा भी रहे, इसके लिए कोविड गाइड लाइन के तहत यात्रा को सकुशल संपन्न कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि  आगामी 30 अक्टूबर तक शंकराचार्य  की समाधि का काम पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि चारों धामों के लिए  पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए  708 करोड़ रुपए के कार्य गतिमान और प्रस्तावित हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!