April 13, 2026

नंदप्रयाग में रात्रिकालीन यातायात रहेगा प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग से होगा डायवर्जन।

 

 

महाप्रबंधक एनएचआईडीसीएल पीएमयू चमोली के द्वारा दिए गए पत्र के क्रम में एवं उपजिलाधिकारी, चमोली के निरीक्षण रिपोर्ट और पुलिस के द्वारा अवगत कराया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान नंदप्रयाग में PQC का कार्य प्रगति पर है। वाहनों के निर्बाध आवागमन के कारण कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। उक्त कार्य के दौरान कार्य प्रभावित न हो, इस दृष्टिगत दिनांक 12.04.2026 से दिनांक 20.04.2026 (नौ दिन) तक प्रतिदिन रात्रि 9:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक यातायात पूर्णतया प्रतिबंधित किये जाने तथा इस अवधि में नंदप्रयाग–सैकोट–कोठियाल सैंण चमोली मोटर मार्ग से वाहनों को डायवर्ट किये जाने की संस्तुति की गयी है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जानकारी दी कि चारधाम यात्रा 2026 प्रारम्भ होने के दृष्टिगत, राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान नंदप्रयाग में कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए जनहित को देखते हुये **दिनांक 12.04.2026 से दिनांक 20.04.2026 (नौ दिन) तक रात्रि 09:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक यातायात पूर्णतया बंद रखे जाने तथा इस अवधि में राजमार्ग के दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को नंदप्रयाग–सैकोट–कोठियाल सैंण चमोली मोटर मार्ग से डायवर्ट किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं। साथ ही कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है कि उक्त अवधि में अतिरिक्त मशीनों एवं मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!