May 28, 2026

देहरादून में “प्रथम गुरुकुल संस्कार धारा उत्सव” का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।

देहरादून: गुरुकुल विद्यापीठ ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय योगी सेना, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में “प्रथम गुरुकुल संस्कार धारा उत्सव” का आयोजन श्री नागेश्वर महादेव शिव मंदिर, सिंहनीवाला, शिमला बायपास रोड पर किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट द्वारा संचालित 12 वेद पाठशालाओं के विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


इस दौरान बच्चों ने एकल एवं सामूहिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वैदिक संस्कृति और संस्कारों की झलक प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं आचार्यों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।


जिला अध्यक्ष विजय सिंह बुटोला ने भी कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों, आचार्यों एवं संचालकों को सम्मानित किया। बड़ी संख्या में मौजूद अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ट्रस्ट की ओर से समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की गई। अंत में गुरुकुल विद्यापीठ ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष द्वारा सामूहिक भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!