November 4, 2026

मोरी व्लाक के जखोल लिवाड़ी बैकल्पिक पुल भारी बारिस से बहा,ग्रामीण परेशान

0
WhatsApp Image 2023-07-11 at 8.15.31 AM

 

उत्तरकाशीःप्रदेशभर में भारी बारिस का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिस के कारण पर्वतीय जनपदों की सैकड़ों सम्पर्क सड़कें बंद हो गई हैं। साथ ही कई स्थानों पर पुल भी बह गये है।वही जनपद उत्तरकाशी के मोरी व्लाक में बीते दिनों से भारी बारिस के कारण जखोल लिवाड़ी गांव को जोड़ने वाला बैकल्पिक मोटर मार्ग बह गया है। जिससें पांच गांवों का रास्ता बंद हो गया है।यह मार्ग लिवाड़ी,फिताड़ी,रैक्चा,हरिपुर,कासला राला गांवो का प्रमुख मार्ग है। साथ ही सटुड़ी सावनी धारा,जखोल,सुन्कुण्डी,पांव मल्ला तल्ला घाटी के लिए सभी मार्ग बंद हो गयंे है। कई दिन बीत जाने पर भी यह सम्पर्क मार्ग सुचारू नहीं हो पाया है। युवा नेता सतपाल सिंह राणा ने शासन प्रसाशन से सम्पर्क मार्ग को खोलने की गुहार लगाई है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने की परेसानियों का सामना न करना पड़ें। आपकों बता दें कि सड़क मार्ग टूटने से ग्रामीणों को स्वाथ्य,शिक्षा समेत खेती बागवानी के उत्पादों को बेचने में भारी परेसानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल