November 4, 2026

नीती पास को जुड़ने वाला पुल भारी बारिस से बहा,ग्रामीण परेशान

0
vlcsnap-error733 copy

चमोलीःसीमान्त ब्लॉक जोशीमठ से 50 किमी0 आगे नीती पास को जोड़ने वाला जुम्मा नाले का पुल रात को तकरीबन 12 बजे के आसपास ग्लेशियर टूटने से नाले का जल स्तर बढ़ जाने के कारण बह गया है।लगभग 10 गॉव जिसमे जेलम,कोषा,मलारी,कैलाशपुर,मेहरगॉव, गुरगुति,फरकिया, बाम्पा,गमशाली व नीती गॉव मुख्य सड़क से कट चुके हैं।
बताया जा रहा है कि, कल लगभग सात बजे शांम को अचानक जुम्मा नाले का जल स्तर बढ़ने लगा,देखते देखते नाले का पानी पुल के ऊपर से गुजरने लग गया।और भयंकर आवाजे आने लगी तकरीबन 12 बजे के आसपास नाले का जलस्तर इतना अधिक बढ़ गया कि बॉर्डर को जोड़ने वाला एक मात्र पुल को ही बहा के ले गया।गॉव वालो का कहना है कि जिस समय पुल बहा उस समय बहुत भयानक आवाज व आस पास की जमीन हिल गई।लेकिन जब सुबह मेरी बात टेलीफोन पर गॉव वालो से हुई तो उनका कहना है कि अब नाले का जल स्तर सामान्य है।और बढा हुआ जल स्तर अब धीरे धीरे कम हो रहा है।औऱ कोई जानमाल का नुकसान नही हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल