October 21, 2026

चिकित्सा स्वास्थ्य सचिव डाॅ आर राजेश कुमार ने चारधाम यात्रा से पहले सभी व्यवस्थाये सुधारने के दिए निर्देश

IMG-20250408-WA0010

सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, सिंचाई एवं चारधाम यात्रा में बद्रीनाथ के नोडल अधिकारी आर राजेश कुमार ने जनपद सीमान्तर्गत कमेड़ा से बद्रीनाथ तक सड़क, स्वास्थ्य और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गौचर रजिस्टेशन सेन्टर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गौचर, ट्रामा सेन्टर कर्णप्रयाग, मेला मैदान गौचर का निरीक्षण किया। अस्पतालों का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।


उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाओं का स्टॉक सहित अन्य आवश्यक उपकरण रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बताया जल्द ही जनपद में डायलिसिस मशीने उपलब्ध करा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि किसी आवश्यक उपकरण की जरूरत है तो शासन को समय पर डिमांड भेज दें, ताकि समय से उपलब्ध करायी जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा मार्ग पर 20 एमआरपी और 50 स्क्रीनिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद में 3 एमआरपी सेंटर और 05 स्क्रीनिंग सेन्टर हैं वहीं इस बार 5 एमआरपी सेंटर और बनाए जाएंगे। उन्होंने सभी एमआरपी सेन्टर व स्क्रीनिंग सेन्टरों के माध्यम से हेल्थ एडवाइजरी जो 13 भाषाओं में जारी की गयी है, वितरण करने के निर्देश दिए। कहा कि बस स्टेशन के निकट ही स्क्रीनिंग सेन्टर बनाए जाएंगे जिससे अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की जा सके।


उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग अन्तर्गत कमेड़ा भूस्खलन जोन में कार्यदायी संस्था को 20 दिन में डामरीकरण करने के निर्देश दिए। नन्दप्रयाग के पार्थाडीप में आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए टैम्परेरी ट्रीटमेंट कार्य के साथ साथ मलबा निस्तारण की कार्यवाही तेजी से चल रही है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को 15 दिन में टैम्परेरी ट्रीटमेंट कार्य व मलबा निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिससे यात्रा में किसी प्रकार व्यवधान न हो। वहीं एनएच 07 के पागल नाला में उन्होंने एनएच से भूस्खलन जोन की विस्तृत जानकारी ली और कार्यदायी संस्था को परमानेन्ट सॉल्यूशन को लेकर रणनीति बनाते हुए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। वहीं जोगी धारा में बीआरओ को सड़क के बेस का सुधारीकरण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम चमोली राज कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी अभिषेक गुप्ता, एनएचडीसीएल के कर्नल अजय बत्रा और बीआरओ के प्रतीक काले अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!