September 14, 2026

लोकगीतों से सजी मायादार एलबम का हुआ लोकार्पण

लोकगीतों से सजी मायादार एलबम का हुआ लोकार्पण

उत्तराखंड की संस्कृति को संजोने में लोक गीतों का अहम योगदान-डॉ राजे नेगी

 

ऋषिकेश- गढ़वाली फीचर फिल्मों के साथ साथ लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के प्रयास निरंतर जारी हैं।इसी कढ़ी में महासभा के तत्वावधान में डीएसआर म्यूजिक के बैनर तले बनी एलबम मायादार का लोकार्पण किया गया।

 

देहरादून रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में महासभा के अध्यक्ष समाजसेवी डॉ राजे नेगी ने लोक गायक विकास चौहान एवं लोक गायिका रेशमा भट्ट द्वारा गाये गए गीतों की एलबम मायादार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर डॉ नेगी ने कहा कि उत्तराखंड की लोकभाषा,संस्कृति एवं सभ्यता को संजोए रखने में लोकगीतों एवं लोक कलाकारों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि लोगों को जोड़ने का, लोगों में एकता बढ़ाने का, खुशी देने का सबसे अच्छा माध्यम आज भी लोक गीत ही हैं।इनमें अभावों से अभिशप्त पहाड़ो के विकल करुण जीवन के संयोग-वियोग के गीत निश्चल, सहज और नेसगृगिक प्रेम की  अभिव्यंजना होती है।इस मौके पर लोक कलाकार अनुज सेमवाल,सलोनी रावत,अमन खरोला, सुमित गुसाईं,नरेश पैन्यूली,ललित सिंह,मनोज नेगी,अंजली वर्मा उपस्थित थे।

Spread the love
error: Content is protected !!