August 15, 2026

पोखरी नगर के कार्यों का निदेशक शहरी विकास नवनीत पांडे ने किया निरीक्षण

 

नगर पंचायत पोखरी में निदेशक शहरी विकास नवनीत पांडे ने पोखरी पहुंच कर नगर पंचायत कार्यालय और नगर पंचायत द्धारा निर्मित विभिन्न निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण किया।
निदेशक शहरी विकास नवनीत पांडे ने नगर पंचायत पोखरी पहुंच कर नगर पंचायत कार्यालय के साथ कार्यों का निरीक्षण किया। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजनाओं का निरीक्षण किया उसके पश्चात नगर पंचायत द्वारा डामर में बन रहे रैन बसेरे , विनायक धार पिंक टॉयलेट ई टॉयलेट,
गोदी बैड पर बने अस्थाई कूड़ा निस्तारण स्थल ,गोदी बैड पर बने हुये कम्पोस्ट पिंटो ,मिनी स्टेडियम विनायक धार में निर्मित पार्क ,नगर पंचायत कार्यालय में स्थित सहित विभिन्न निर्माण कार्यों और योजनाओं का निरीक्षण किया और सभी कार्यों पर संतुष्ट जताई कहा इस प्रकार के कार्यों का निर्माण होना चाहिए जिससे आमजन को इसका फायदा मिल सके उन्होंने नगर पंचायत द्वारा किए कार्यों की सराहना की।

निदेशक नवनीत पाडे ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजनाओं का लाभ जरुरतमंद लोगों को समय पर मिलना चाहिये निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निश्चित समय पर पूरे होने चाहिये गुणवत के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा। शहर और वार्डो की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत अधिशासी अधिकारी संजय रावत ,विजय प्रसाद चमोला , आशीष चमोला , आशीष कुमार , शकुन्तला देवी सहित तमाम नगर पंचायत के कर्मचारी और प्रर्यावरण मित्र मौजूद थे ।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!