September 13, 2025

मनोहर कान्त ध्यानी ने सीएम को सौंपी देवस्थानम बोर्ड की अंतरिम रिपोर्ट, महाराज ने किया स्वागत

देहरादून। देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी ने मुख्यमंत्री को  अन्तरिम रिपोर्ट सौंपी। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी ने भेंट की। जहां उन्होंने देवस्थानम बोर्ड की अंतरिम रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी।

वहीं पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी द्वारा समय पर मुख्यमंत्री को अन्तरिम रिपोर्ट सौंपने का स्वागत किया है।

सतपाल महाराज ने कहा है कि उच्चस्तरीय समिति ने सभी पक्षों से बात करने के बाद रिपोर्ट तैयार करने की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि वहां स्थिति मंदिरों के पुजारी, रावल, नायक रावल, पंडों के वंशानुगत व परंपरागत अधिकार एवं हक-हकूक यथावत रखे जाएं।

उन्होने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी द्वारा जो रिर्पोट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को सौंपी गई है उसे शीघ्र ही कैबिनेट में रखा जायेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!