August 5, 2026

उत्तराखंड के कलाकार दल ने सीएम धामी से की मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के कलाकारों के दल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस मौके पर उत्तराखंड में लोक कला एवं लोक संस्कृति को बढ़ावा देने पर बातचीत हुई।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा की लोक परम्परा को आगे बढ़ाने में कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। किसी भी क्षेत्र की पहचान में वहां की लोक संस्कृति, बोली एवं लोक परम्परा का अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि जन चेतना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता में हमारे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!