November 3, 2026

माणा रेस्क्यू अपडेट: अब तक 50 मजदूर हुए रेस्क्यू बाकी की खोजबीन जारी

0
collagemaker.photoeditor.pic.grid.effect_202531184037754

Mana Rescue Update: Till now 50 laborers have been rescued, the rest are being searched.

 

 

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि अभी तक 55 में से 50 मजदूरों का रेस्क्यू किया गया है जिसमें 04 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं 05 मजदूर अभी भी मिसिंग हैं जिनकी खोजबीन आईटीबीपी, आर्मी, एनडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है। आशा करते हैं कि जल्दी वो 05 लोग मिल जाएंगे। रेस्क्यू किए गए 50 मजदूरों में से 24 मजदूरों को हैली से ज्योर्तिमठ लाया गया है। जिनका आर्मी हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। बाकी मजदूरों का बद्रीनाथ आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बताया कि अभी बद्रीनाथ हेलीपैड में बर्फ हटाने का काम चल रहा है। कल सुबह हेलीपैड की बर्फ साफ होने के बाद बाकी मजदूरों को भी ज्योर्तिमठ लाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने आर्मी हास्पिटल में घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना। वहीं आर्मी हास्पिटल में गम्भीर रूप से घायल 01 मजदूर अशोक पुत्र जीवन राम, बेरीनाग पिथौरागढ़ को इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल