November 3, 2026

माणा रेस्क्यू अपडेटः डीएम चमोली व एसपी पंहुचे जोशीमठ अब तक 32 मजदूर किए गये रेस्क्यू

0
IMG-20250228-WA0056

Mana Rescue Update: DM Chamoli and SP reached Joshimath, 32 laborers rescued so far

 

शुक्रवार को प्रात 6 बजे करीब माणा बाई पास के निकट एवलांच आने के कारण बीआरओ के 57 मजदूर जो आर्मी मूवमेंट के लिए बर्फ हटाने का काम करते हैं, इसकी चपेट में आ गए। जिला प्रशासन को करीब 11 बजे एवलांच आने की सूचना मिली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने तुरन्त आर्मी, आईटीबीपी,एसडीआरफ, बीआरओ तथा पुलिस की संयुक्त टीम को बचाव, खोजबीन के रवाना किया।


जिलाधिकारी ने बताया कि 57 में से अभी तक 32 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। शेष 25 मजदूरों को खोजबीन की जा रही है।
उन्होंने बताया कि एनडीआरफ की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री कार्यालय से भी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनीटरिंग की जा रही है। और जिला प्रशासन की यथासंभव मदद दी जा रही है। इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए है। और शनिवार को माननीय मुख्यमंत्री रेस्कयू ऑपरेशन में पहुंचकर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।
उन्होंने कहा कि बर्फवारी और रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना पड रहा है। आशा करते हैं कि हम 25 मजदूरों को भी सकुशल निकाल पाएंगे।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और आर्मी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कल भी मौसम खराब रहा तो इन अस्पतालों में घायलों का उपचार किया जाएगा।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, एसडीएम चन्द्रशेखर वशिष्ठ व एसीएमओ एमएस खाती मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल