November 26, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद महेंद्र सिंह राणा की मूर्ति का भव्य अनावरण

0
IMG-20230815-WA0040

77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बष्टी गांव के 16वी गढवाल राइफल के शहीद महेंद्र सिंह राणा जी की मूर्ति का अनावरण पूर्व विधायक मनोज रावत जी के प्रतिनिधि /कार्यक्रम अध्यक्ष गणेश तिवारी एवं 6वी ग्रेंनेडियर्स के मेजर भदरिया जी.एस.द्वारा किया गया।
तत्पशात झंडारोहण और युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित सुपर शक्ति शी महिला सशक्तिकरण की बालिकाओं और महिलाओं को जानकारी दी गई।
इस अवसर पर शहीद के पिता दयाल सिंह राणा ,माता मालती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य  नारायणी देवी पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा राणा, महिला मंगल दल अध्यक्ष वीणा देवी शहीद के भाई आनंद सिंह राणा 16वी गढ़वाल के पूर्व सैनिक तथा शाहिद के साथी प्रेम सिंह , युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव संजय सिंह जिंकवान, विक्रम सिंह मोहन सिंह भंडारी, एवं समस्त ग्रामवासी मातृशक्ति उपस्थित रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर बदरी जी.एस. ने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिको की भूमि है, में यहां की सैन्य परंपरा, युवाओं में देश सेवा का जूनून की भावना का सम्मान करते हुए, मैं शहीद, उनके परिजनों,वीर नारियों को नमन करता हूं।
साथ ही जिस व्यक्तिव ने शहीदों के सम्मान में उनकी प्रतिमाओं को विद्यालयों में स्थापित करने का कार्य किया में उस महान सोच की सराहना करता हूं।
ये शहीदों के स्मारक निश्चित ही विधार्थियो के प्रेरणा स्त्रोत होंगे।
कार्यक्रम अध्यक्ष/पूर्व विधायक मनोज रावत के प्रतिनिधि गणेश तिवारी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहिद महिंद्र सिंह राणा ने देश की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति दी, साथ ही गणेश तिवारी ने जिला पंचायत निधि से प्राथमिक विद्यालय पस्था के जीर्णशीर्ण भवन के मरोमत हेतु एक लाख पचास हजार की घोषणा की।
विधानसभा अध्यक्ष कर्मवीर सिंह कुंवर ने युवा कांग्रेस द्धारा आयोजित सुपर शक्ति शी कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी और कहा कि, युवा कांग्रेस महिलाओं को मजबूत करने के हरसंभव प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल