March 29, 2024

कर्णप्रयाग सीट पर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इन्दू पंवार ने ठोका दावा

कर्णप्रयाग सीट पर टिकटों की दावेदारी लगातार बढ़ती जा रही है। कांग्रेस की महिला उपाध्यक्ष इंन्दू पंवार नें “बेटी हूं मैं लड़ सकती हॅू“के तहत उन्होंने अपनी दावेदारी प्रदेश प्रभारी को भेजी है। इंन्दू पंवार की कर्णप्रयाग सीट से दावेदारी पर क्षेत्र का सियासी पारा तेजी से गर्म होने लगा है।


आपको बता दे कि,साल 2013 से 2018 तक इंन्दू पंवार नगर पालिका गौचर की सभासद रही है।साथ ही जिला नियोजन समिति की सदस्य भी रह चुकी है।इस दौरान उनके द्वारा गौचर नगर क्षेत्र में कई विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया गया है।इनकी पार्टी में सक्रिय भागेदारी को देखते हुए कांगेस पार्टी ने इन्हें 2018 में नगर पालिका अध्यक्ष का उम्मीदवार भी बनाया गया था। हॉलाकि इन्दू पंवार कुछ ही वोटों से यह चुनाव हार गई थी। लेकिन संगठन में सक्रियता के चलते इन्दू पंवार को महिला कांग्रेस मंे उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
इंन्दू पंवार ने कहा कि लड़की हूॅ लड़ सकती हूॅ के फार्मूले के तहत उन्होंने टिकट की दावेदारी की है।पार्टी का जो भी निर्णय होगा उसके अनुसार ही काम किया जायेगा।सत्ताधारी भाजपा की जनविरोधी सरकार को एकजुट होकर उखड़ फेका जायेगा।

भानु प्रकाश नेगी,पोखरी
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!