November 5, 2026

द्वितीय पड़ाव गौंडार गांव के लिए प्रस्थान हुई मध्यमेश्वर महादेव की डोली

0
IMG-20240519-WA0004

Madhyameshwar Mahadev’s palanquin departed for second stop Goundar village.

 

द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर जी यात्रा 2024 श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली आज रविवार पहले पड़ाव श्री राकेश्वरी मंदिर रांसी से गौंडार गांव को प्रस्थान हुई।

20 मई पूर्वाह्न को खुलेंगे श्री मदमहेश्वर धाम के कपाट।

उखीमठ/ रूद्रप्रयाग: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली ने  प्रात: अन्य देव निशानों के साथ श्री राकेश्वरी मंदिर रांसी से गौंडार गांव रात्रि विश्राम को प्रस्थान किया। श्री राकेश्वरी मंदिर से श्रद्धालुओं ने समारोह पूर्वक श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली को विदा किया।द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर जी यात्रा 2024

श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली आज रविवार पहले पड़ाव श्री राकेश्वरी मंदिर रांसी से गौंडार गांव को प्रस्थान हुई।

20 मई पूर्वाह्न को खुलेंगे श्री मदमहेश्वर धाम के कपाट।

उखीमठ/ रूद्रप्रयाग: 19 मई।द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली ने  प्रात:  अन्य देव निशानों के साथ श्री राकेश्वरी मंदिर रांसी से गौंडार गांव रात्रि विश्राम को प्रस्थान किया। श्री राकेश्वरी मंदिर से श्रद्धालुओं ने समारोह पूर्वक श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली को विदा किया। इस अवसर पर पुजारी टी गंगाधर लिंग,देवरा प्रभारी यदुवीर पुष्पवान, देवानंद गैरोला, डोली प्रभारी मनीष तिवारी, अवर सहायक दीपक पंवार सहित रांसी पंच गौंडार के हकहकूकधारी मौजूद रहे।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि मंदिर समिति के सेवादार एवं हक हकूकधारी देवडोली के साथ चल रहे हैऔर पैदल चलकर देवडोली कल सोमवार सुबह को श्री मदमहेश्वर धाम पहुंचेगी। कल  ही 20 मई पूर्वाह्न 11.15 बजे( सवा ग्यारह बजे) श्री मदमहेश्वर जी के कपाट शीत काल हेतु दर्शनार्थ खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल