September 11, 2026

पोखरी:कांवड़ यात्रियों के वाहनों की सघन चेकिंग, 21 चालान

पोखरी। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर थाना पोखरी पुलिस ने शनिवार को थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रियों के वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार अभियान में कुल 21 चालान किए गए। इनमें विशेष अभियान के तहत चार चालान किए गए, जिसमें बिना हेलमेट वाहन चलाने पर एक, ट्रिपल राइडिंग पर एक तथा ध्वनि प्रदूषण के मामले में दो चालान शामिल हैं।

पुलिस ने कांवड़ यात्रियों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा वाहन में निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक दलवीर सिंह नेगी, आरक्षी भरत सिंह टोलिया तथा होमगार्ड राकेश और दिनेश सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!