July 21, 2025

तीनों प्रकार के तापो का शमन है देवी भागवतःआचार्य वेद प्रकाश भट्ट

चमोलीःजखनार मंदिर समिति कुजों मैकोट द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा महापुराण व महायज्ञ के दूसरे दिन कथा श्रवण के लिये श्रद्धालुओं को भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान कथा व्यास आचार्य वेद प्रकाश भट्ट ने भगवान श्रीकृष्ण पर मणि चोरी के आरोप की कथा,अगस्त्य मुनी व उनकी धर्मपत्नी ऋतुबाग समेत अनेक कथाओं का सुन्दर वर्णन किया।


श्रीमद्देवी भागवत कथा के दौरान उन्होंने कहा कि अच्छे बुरे का संज्ञान लेकर ही किसी भी चीज को ग्रहण करना चाहिए। हर कर्म का संबंध पूर्व जन्म से होता है। मांॅ जगदम्बा पराम्बा तीनो तापों दैविक,दैहिक व भौतिक तापों का शमन करती है। जैसे कर्म करोगे वैसा फल आपकों मिलेगा यह श्रीमद् देवी भागवत की कथा कहती है। जगदम्बा को प्रशन्न करना है तो आत्मसर्मपण जरूरी है। अपनी सनातन संस्कृति,विरासत व परम्पराओं के लिए हर देश वासी को जान की बाजी तक लगा देनी चाहिए ताकि हमारा आने वाला भविष्य सुरक्षित रहे। संगतीमय कथा के दौरान लोकगायक प्रदीप बुटोला ने धारी की भगवती मांॅ तू दैणि हुये जे,जय अम्बा जगदम्बा जय माता राणी,हिमवंत देश होला त्रियुगी नारेणा समेत अनेक भजन गाये जिस पर भक्तों जमकर झूमे।
कथा के दौरान भगवान रूदनाथ के मुख्य पुजारी व कथा व्यास वेद प्रकाश भट्ट के पिता प्रयाग दत्त भट्ट भी कथा स्थल पर पंहुचे जहां आयोजन समिति व ग्रामीणां ने उनका भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व शुबह नित्य महायज्ञ का कार्यक्रम अनवत रहा। कथा के दौरान बीर भूमियाल जाख देवता के पश्वा कथा मंडम में पंहुचे व सभी भक्तों को खुश होकर अपना आर्शीवाद दिया।
देवी भागवत कथा के दौरान भण्डारे का भी आयोजन किया गया। इस भण्डारे का आयोजन देवी भक्त श्याम सिंह भण्डारी के पुत्र हरीश भण्डारी के द्वारा आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी प्रसाद भट्ट,गणेश प्रसाद मैठाणी,संजय प्रसाद जैशाली,आशा राम पुरोहित,मंन्सा राम पुरोहित,जाख देवता पश्वा भगत सिंह भण्डारी,मॉ चण्डिका पश्वा पान सिंह रावत,ऋषि देवता पश्वा किशन सिंह बिष्ट,मलका देवी पश्वा दिगपाल सिंह झिंक्वाण, कुवंर सिंह भण्डारी,समाजसेवी बलवंत िंसंह बिष्ट,नरदेव सिंह रावत,समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह रावत,यशपाल सिंह रावत,दलीप सिंह बिष्ट,गजेन्द्र सिंह झिंक्वाण,,विनोद सिंह भण्डारी,ग्राम प्रधान दिलवर सिंह भण्डारी,,लोक गायक प्रदीप बुटोला,रोहित सारस्वत,देवेश फस्वार्ण, समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहें।

 

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!