October 11, 2026

क्राइम: अपहरण कर फिरौती मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत 4 गिरफ्तार

रुड़की। पिरान कलियर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरण कर फिरौती मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर एक महिला समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि बदमाशों ने पूरी प्लानिंग के साथ मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति को अपने चुंगल में फंसाया और तय प्लानिंग के मुताबिक़ पीड़ित के परिजनों से फिरौती की मांग की । जब पीड़ित परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई तो सारा मामला खुलकर सामने आया।

वहीं घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात परमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि करीब तीन दिन पहले मुजफ्फरनगर के अब्दुल जब्बार पिरान कलियर आया था और जब वापस अपने घर नही लौटा तो  जब्बार के मोबाइल फोन से उसके परिजनों को कॉल आई और जब्बार के अपहरण की जानकारी देते हुए दो लाख रुपये की फिरौती की डिमांड की गई।  पैसे ना देने के एवज में बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने और अंजाम भुगतने की धमकी भी बदमाशों ने दी थी।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!