November 3, 2026

एक सप्ताह में सुचारू हो जाएगा केदारनाथ यात्रा मार्ग

0
Screenshot_20240809-111511

Kedarnath Yatra route will become smooth in a week

केदारनाथ यात्रा मार्ग अगले एक सप्ताह में सुचारू हो जाएगा। इसको लेकर काफी तेजी से काम चल रहा है। विगत 31 जुलाई की रात को केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ था। यह लैंडस्लाइड पूरे यात्रा मार्ग पर कई जगह पर हुआ था। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग का 150 मीटर हिस्सा वासआउट हो गया। इसके साथ ही कई जगहों पर बोल्डर गिरने से यात्रा मार्ग बाधित रहा है।

पीडब्ल्यूडी सचिव पंकज पाण्डेय ने बताया कि पूरे प्रदेश में तमाम जगहों पर भारी बारिश के चलते मार्ग बाधित होने की घटनाएं सामनेआई हैं। कई जगह नेशनल हाईवे स्टेट हाईवे और जिला मार्ग बाधित हुए हैं। सभी को सुचारु करने का प्रयास तेजी के साथ किया जा रहा है। केदारनाथ यात्रा मार्ग को सुचारु करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं एक सप्ताह के अंदर मार्ग को सुचारू कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *