August 8, 2026

जसपुर के नईम प्रधान बने यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, युंकाईयों ने दी बधाई

जसपुर। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहे नईम अहमद प्रधान को यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

बता दें कि वर्ष 2018 में हुए यूथ कांग्रेस के चुनाव में ग्राम गूलरगोजी के नईम अहमद प्रधान उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर ने उन्हे प्रदेश सचिव नियुक्त किया था।वहीं, पिछले दिनों यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने किन्ही कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा देने के बाद जिलाध्यक्ष का पद खाली हो गया था। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष ने नईम अहमद को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर उनका मनोनयन पत्र भेजा है। नईम अहमद के जिलाध्यक्ष बनने पर विधायक आदेश चौहान, शेर अली, इख्तियार बब्लू, गजेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह, राहुल बंटी, आरिफ, शाहनवाज,हिमांशू आदि ने बधाई दी है।

Spread the love
error: Content is protected !!