November 28, 2026

 मुख्यमंत्री के साप्ताहिक कार्यक्रम तय, जानिए अब इतने दिन करेंगे जनता दर्शन

0

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के एक माह के साप्ताहिक कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अपर सचिव मुख्यमंत्री अरूणेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सोमवार से शुक्रवार तक पूर्वाहन 9ः30 से 11 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। जबकि सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को 11 से 12 बजे तक जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री सोमवार से शुक्रवार तक अपराह्न 12 से 1 बजे तक गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे तथा अपराह्न 1 बजे से 2 बजे तक विधायको से भेंट करेंगे। विधायको से भेंट कार्यक्रम बुधवार एवं शुक्रवार को नही होगा। मुख्यमंत्री अपराह्न 4 बजे से 5ः30 तक विभिन्न विभागों के प्रस्तुतीकरण एवं बैठकों में प्रतिभाग करेंगे।

]

मुख्यमंत्री के समक्ष दिये जाने वाले प्रस्तुतीकरण एवं बैठको का आयोजन मंत्रिगणों से भेंट एवं पत्रावलियों का निस्तारण सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में होगी।

मुख्यमंत्री मंगलवार एवं गुरूवार को पूर्वाहन 11 से 12 बजे तक मीडिया से भेंट करेंगे, इस दिन जनता मिलन कार्यक्रम नही होगा। मुख्यमंत्री पहले एवं तीसरे बुधवार को अपराह्न 4 बजे से 5ः30 बजे तक मंत्रिगणों से मुलाकात करेंगे तथा मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री का शुक्रवार अपराह्न में 4 बजे के बाद तथा शनिवार एवं रविवार को क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *