August 9, 2026

जनकल्याण लोक सेवा समिति गौचर ने धूम धाम से मनाया अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस

 

गौचरःअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनकल्याण लोक सेवा समिति
द्वारा गौचर खेल मैदान मैं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर योग गुरु शिक्षिका अंजू बिष्ट ने लोगों को विभिन्न योग व आसन के गूर सिखाये। उन्होंने कहा कि योग को जीवन में अपनाने से तन व मन सदैव स्वस्थ रहता है। योग को हमें अपनी दिनचर्या में हमेसा के लिए सामिल करना चाहिएं।
वही जनकल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि जन हित में हमेसा कार्य किया जाय। इस कड़ी में योग दिवस का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जनकल्याण लोक सेवा समिति के सचिव कुशाल सिंह नेगी, उपाध्यक्ष अर्जुन नेगी,मीडिया प्रभारी गोविन्द बिष्ट,महिला विंग अध्यक्ष बीना देबी उपाध्यक्ष सरिता भण्डारी व्यायाम शिक्षम राजेन्द्र नेगी, शतीश शैली,देबेन्द्र पंवार,शिक्षिका गीता चन्द्रा ,इन्दू पंवार सरिता रावत आशीश नेगी,सास्कृतिक समिति के अध्यक्ष शिवचरण बिष्ट आदि लोग समलित हुए।

Spread the love
error: Content is protected !!