March 11, 2026

दिवंगत संदीप मोहन चमोला की स्मृति में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउण्ड स्थित बहुद्देशीय क्रीडा हॉल में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2021 का शुभारम्भ किया। यह प्रतियोगिता 18 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सचिवालय संघ स्व. श्री संदीप मोहन चमोला की स्मृति में आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. श्री संदीप मोहन चमोला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की पत्रिका ‘प्रयास’ का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2021 में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। खिलाड़ियों में खेल भावना के साथ आपसी सामंजस्य भी बढ़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सचिवालय संघ स्व. संदीप मोहन चमोला एक अच्छे अधिकारी थे। उन्होंने कहा कि संदीप चमोला उनसे बहुत पहले से जुड़े थे। युवा मोर्चा में भी उन्होंने साथ कार्य किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!