August 21, 2026

होमगार्ड जयप्रकाश भट्ट ने लौटाया खोया मोबाइल,पेश की ईमानदारी की मिसाल

 

पोखरी,  चमोली जनपद के पोखरी कस्बे में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान जयप्रकाश भट्ट ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक व्यक्ति का खोया हुआ एंड्रॉयड मोबाइल फोन उसके असली मालिक को वापस दिलाकर मिसाल पेश की है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को विनायकधार क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान जयप्रकाश भट्ट को एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन मिला। उन्होंने बिना देर किए मोबाइल को थाना पोखरी में जमा कर इसकी सूचना पुलिस को दी।

इसके बाद जयप्रकाश भट्ट ने स्थानीय लोगों से मोबाइल स्वामी के संबंध में जानकारी जुटाई। पूछताछ के दौरान पता चला कि अर्जुन सिंह, पुत्र श्री फतेह सिंह कंडारी, निवासी ग्राम गुनियाला मयाणी, थाना पोखरी, जनपद चमोली का मोबाइल फोन उसी दिन कहीं गुम हो गया था।

थाना पुलिस ने अर्जुन सिंह से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। मोबाइल की शिनाख्त करने के बाद उनका खोया हुआ मोबाइल उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।

अपना मोबाइल सुरक्षित वापस मिलने पर अर्जुन सिंह ने होमगार्ड जवान जयप्रकाश भट्ट तथा थाना पोखरी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

होमगार्ड जवान जयप्रकाश भट्ट की इस ईमानदार और सराहनीय पहल की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है। यह घटना समाज में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा का सकारात्मक संदेश देती है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!