February 7, 2026

जूनियर हाई स्कूल सिमखोली के होनहार विद्यार्थी हिमाशु ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

 

हिमांशु का NMMS/SMSS छात्रवृत्ति में चयन

चमोली।
चमोली : विकासखंड पोखरी के जूनियर हाई स्कूल सिमखोली ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक परंपरा को कायम रखते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय से स्वर्गीय सुभाष नेगी के होनहार पुत्र हिमांशु नेगी का राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति योजनाओं में चयन हुआ है, जिससे विद्यालय, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
स्व॰ सुभाष नेगी के छोटे बेटे हिमांशु का वर्ष 2025 में NMMSS / SMSS (नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम) छात्रवृत्ति में चयन हुआ है। इस सफलता पर समस्त विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 को छोड़कर जूनियर हाई स्कूल सिमखोली से विगत कई वर्षों से लगातार NMMS छात्रवृत्ति में विद्यार्थियों का चयन होता आ रहा है, जो विद्यालय की मजबूत शैक्षिक नींव और अनुशासित शिक्षण व्यवस्था को दर्शाता है।
इतना ही नहीं, विद्यालय से इंस्पायर अवॉर्ड तथा मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत भी निरंतर विद्यार्थियों का चयन होता रहा है। इससे यह स्पष्ट होता है कि विद्यालय न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता पर ध्यान देता है, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विद्यालय की यह उपलब्धि शिक्षकों के समर्पण, नियमित मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। ग्रामीणों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद जूनियर हाई स्कूल सिमखोली निरंतर बेहतर परिणाम देकर अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
समस्त ग्रामवासी इन होनहार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति और जीवन में ऊँचाइयों को छूने की कामना करते हैं। यह सफलता निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
गौरतलब है कि स्व सुभाष नेगी के बड़े बेटे दिव्यांशु का वर्ष 2023 में छात्र वृति के लिए चयन हुआ था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!